टोंक से भाजपा कार्यकताओं ने वक्फ सुधार जनजागरण अभियान की प्रदेश कार्यशाला में हुए शामिल पूर्व जिला मंहामंत्री प्रभु बाड़ोलिया को मिली अभियान की जिम्मेदारी

 टोंक से भाजपा कार्यकताओं ने वक्फ सुधार जनजागरण अभियान की प्रदेश कार्यशाला में हुए शामिल


पूर्व जिला मंहामंत्री प्रभु बाड़ोलिया को मिली अभियान की जिम्मेदारी

टोंक (सच्चा सागर)। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में गुरूवार को टोंक से भाजपा कार्यकताओं ने वक्फ सुधार जनजागरण अभियान की प्रदेश कार्यशाला में शामिल हुए। इस कार्यशाला में यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी, राजेंद्र गहलोत, कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वक्फ (संशोधन) विधेयक-2025 से वक्फ संपत्तियों में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित होगी और भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा। टोंक के प्रतिनीधि मण्डल में पूर्व जिला महामंत्री प्रभु बाड़ोलिया भाजपा के अन्य लोगों ने भाग लिया, जिसमें पूर्व जिला मंत्री प्रभु बाड़ोलिया समेत अन्य नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने