डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ति मनाने को लेकर बैठक आज
टोंक। हरवर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अप्रेल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयन्ती मनाई जाएगी। भीमसेना जिलाध्यक्ष अशोक बैरवा एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एड. विनोद लाम्बा ने बताया कि 14 अप्रेल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती मनाई जाने के लिए 6 अप्रेल रविवार को एक बैठक का आयोजन बैरवा धर्मशाला कृषि मंडी के पास प्रात: 10 बजे आयोजित की जायेगी। उन्होने बताया कि 14 अप्रैल को निकाली जाने वाली महारेली की रूप रेखा तैयार करने हेतु विचार विमर्श किया जायेगा।