रामनवमी महोत्सव से पूर्व खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

 रामनवमी महोत्सव से पूर्व खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन


टोड़ारायसिंह। कस्बे के देवस्थान विभाग के प्राचीन  भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में  राजस्थान सरकार द्वारा सनातन नववर्ष, नवरात्रा महोत्सव और रामनवमी पर्व के अवसर पर आयोजन की श्रृंखला में रंगोली, मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार शाम 4 बजे किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में बालिकाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कोमल मीणा द्वितीय स्थान सीना मीणा तृतीय स्थान लक्की महावर, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रेणुका मीणा द्वितीय स्थान श्वेता गौतम और पार्टी तृतीय स्थान सत्यनारायण धाकड़ रहे, कार्यक्रम में निर्णायक कमलेश शर्मा, सुनील भारत शर्मा, हरिराम गौड़ रहे। निर्णायक कमलेश शर्मा, सुनील भारत शर्मा, हरिराम गौड़ द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। यह जानकारी मंदिर पुजारी महेश चंद शर्मा ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने